फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में शीघ्र खुलेगी अटल टिकरिंग लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज आधुनिक संसाधनों से लैस होगा। काॅलेज में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना होगी। छात्राएं दूरबीन और आधुनिक उपकरणों की मदद से खगोलीय पिंडों का अध्ययन कर सकेंगी। काॅलेज में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना से निजी स्कूलों की तरह सरकारी स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सकेगा। विद्यालय में नामांकन कराने के लिए छात्राओं का रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। शासन की तरफ से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को आधुनिक संसाधनों से लैस करने की कवायद तेज हो गई है। व्यावसायिक शिक्षा के तहत प्रवीण योजना अंतर्गत प्रथम चरण में नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर काॅलेज में अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना होगी।
लैब की स्थापना का उद्देश्य छात्र छात्राओं में इनोवेशन, क्रिएटिविटी, वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना है। आधुनिक माध्यमों से पठन-पाठन और प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय के शिक्षकों को लैब विशेषज्ञों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। इससे सेंसिंग, रोबोटिक मेथड जैसी तमाम जानकारियां हासिल कर सकेंगी। लैब शुरू होने के बाद विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं को नई खोज करने का मौका मिलेगा। शासन ने कालेज प्रशासन से कक्ष, भूमि, संसाधन आदि के संबंध में प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन



वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अटल टिंकरिंग लैब तैयार किया जाएगा। प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद लैब की स्थापना होगी। - वीपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें