फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: झाड़ियों में लगी आग से सात बीघा फसल जलकर राख, सूचना के दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड; रोष

Wed, 17 Apr 2024 07:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: खेत में आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण उसे बुझाने के लिए दौड़ पड़े। इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। तब तक आग ने काफी नुकसान पहुंचा दिया था। 
विज्ञापन
खेत में आग से मची अफरातफरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी ब्लॉक के लाखीपुर गांव में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से झाड़ियों में आग लग गई। तेज पछुआ हवा से आग की लपटों ने पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। जिसमें सात बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन




फायर स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर घटनास्थल होने के बाद भी फायरब्रिगेड की टीम सूचना के दो घंटे बाद वहां पहुंची। कोतवाली से भी दूरी लगभग चार किलोमीटर है। लाखीपुर गांव में बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे बिजली के तारों में स्पार्किंग होने से झाड़ियों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तेज पछुआ हवा के कारण आग लपटों ने पास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को आगोश में ले लिया। आग की ऊंची लपटे उठती देख ग्रामीण पेड़ों की टहनियां, लाठी, डंडा और बाल्टी में पानी लेकर दौड़ पड़े। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में राजेंद्र सिंह, जयप्रकाश सिंह, धनवेश सिंह, सोनू सिंह का सात बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें