फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढ़ेकुलिया घाट तिराहे पर बनेगा आई लव मऊ का सेल्फी प्वाइंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल के निर्देश के क्रम में शहर के विभिन्न तिराहों-चौराहों के सुंदरीकरण के लिए कार्ययोजना पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में ढेकुलिया घाट तिराहे को माडल तिराहा बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है। ढेकुलिया घाट तिराहे पर आई लव मऊ का सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। जिसके लिए रविवार को सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा और ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सेल्फी प्लाइंट बनाने के साथ उस स्थान के सुंदरीकरण के लिए सीमांकन किया गया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि तिराहों-चौराहों के सुंदरीकरण के क्रम में ढेकुलिया घाट तिराहा राजस्व ग्राम ख्वाजाजहांपुर में मॉडल तिराहा बनाया जाएगा। जिसमें बड़े आकार का आई लव मऊ का एक सेल्फी प्वाइंट इण्ट बनाया जाएगा। इसके साथ ही 24 घंटे खुलने वाला एक कैंटीन, सुंदर पार्क तथा लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए इसका प्राक्कलन बनाया जा रहा है तथा आर्किटेक्ट मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है। इसका अंतिम स्वरूप जिलाधिकारी द्वारा तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें