फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में 1953 का हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गरीबों और असहायों को उनके घर के नजदीक समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन प्रत्येक रविवार किया जा रहा है। जिले में 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में 1953 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं दी गईं। वहीं मेले के दौरान पीएचसी प्रभारियों ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में मरीजों को जानकारी दी।
विज्ञापन

नगर के चारों अर्बन हेल्थ सेंटर भरहु का पूरा, हनुमान नगर, छोटी महरनिया, डोमनपुरा में मेले का आयोजन हुआ। भरहु का पूरा में पहुंचे 44 महिला, 25 पुरुष का स्वास्थ्य परीक्षण दो चिकित्सकों ने किया। इसी क्रम में हनुमान नगर में दो मेडिकल ऑफिसर द्वारा कुल 75 मरीज, डोमनपुरा में 60 तथा छोटी महरनिया में 28 मरीजों की जांच की गई।
इसी क्रम में मधुबन पीएचसी पर 76, अमिला पीएचसी पर 61, अदरी पीएचसी पर 28, चिरैयाकोट पीएचसी पर 177, खुरहट पीएचसी पर 41 मरीजों की जांच की गई। कुल 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 144 मेडिकल ऑफिसर तथा 340 स्वास्थ्यकर्मियों ने 1993 मरीजों की जांच की। इसमें 928 महिला मरीज व 945 पुरुष मरीज थे। इस दौरान 220 बच्चों की जांच की गई। आयुष्मान योजना के 28 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरित किया गया। सीएमओ डॉ. श्याम नारायण दूबे ने बताया कि सभी स्थानों पर मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाएं प्रदान की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें