फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षकाें ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के तत्वावधान में माध्यमिक शिक्षकों ने राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार को तीसरे दिन एनपीएस और यूपीएस के विरोध और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अपने बांह मेें काला फीता बांधकर विद्यालयों और कार्यालयों में विरोध जताते हुए शिक्षण कार्य किया। साथ ही विद्यालयों के कैंपस में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर के डीएवी इंटर कॉलेज, जीवनराम इंटर कॉलेज, सोनी धापा बालिका इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज चिरैयाकोट, जनता इंटर कॉलेज रानीपुर, इंटर कॉलेज सरसेना, वनदेवी इंटर कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाल करो आदि नारे लगाए। संगठन में कहा गया कि सरकार ने समय रहते पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो सभी विभागों के शिक्षक, कर्मचारी आगामी 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अशोक कुमार मौर्य, विमल कुमार भारती, रमेश कुमार, सुरेश, अशोक कुमार पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें