फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ ने संगठन की मजबूती पर बल की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के दुबारी जनता शिक्षा निकेतन इंटरमीडिएट कालेज परिसर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक हुई। जिसमें संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने शिक्षकों के हक की लड़ाई लड़ने वाले सभी संगठनों को एक मंच पर लाने के लिए संगठन के लोगों ने संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों की मांग कई संगठन करते हैं, लेकिन आपसी सद्भावना की कमी के चलते एकजुट नहीं हो रहे, जिसका लाभ सरकार उठाती है।
विज्ञापन

संरक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार से शिक्षकों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए एकजुटता के अभाव में नहीं मिलती हैं। उन्होंने दावा किया कि यह संगठन सभी शिक्षक संगठनों को एकजुट कर सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा। इस दौरान शाखा इकाई का भी गठन किया गया। जिसमें रामाराम अध्यक्ष, मनोज कुमार चौहान उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार मंत्री, नौशाद अहमद आय-व्यय निरीक्षक एवं कु. सोनी जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें