मधुबन। अंतिम चरण में 29 अप्रैल को पंचायत चुनाव होना है। इसके लिए 17 और 18 अप्रैल को पर्चे दाखिल होंगे। उपजिलाधिकारी बाबूलाल ने फतेहपुर मंडाव ब्लाक में नामांकन की तैयारियों का शुक्रवार को जायजा लिया।
बीडीसी के लिए 17 एवं 18 अप्रैल को नामांकन होगा। 19 व 20 अप्रैल को पर्चो की जांच एवं 21 अप्रैल को पर्चा वापसी तथा चुनाव चिह्न वितरण होना है। विकास खंड फतेहपुर मंडाव में नामांकन को देखते हुए 11 काउंटर बनाए गए हैं। यहां कुल 22 एआरओ की तैनाती की गई है। 13 एआरओ ग्राम प्रधान एवं सदस्य पद के पर्चों के लिए तो 9 एआरओ बीडीसी के उम्मीदवारों का नामांकन करेंगे। उम्मीदवार एवं प्रस्तावक ही काउंटर तक जा सकेंगे । उप जिलाधिकारी लालबाबू दुबे ने ब्लाक परिसर में टेंट लगवाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह हुलास सिंह रहे।