Mau News: मऊ के विभिन्न इलाकों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। इस दौरान हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। वरिष्ठजन आमजन को हिन्दू नववर्ष की महत्ता बताते हुए चल रहे थे। स्वयंसेवकों ने कहा कि यह दिन प्रत्येक हिंदू के लिए गौरव का दिन है। बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2081 नवसंवत्सर के स्वागत में इस कार्यक्रम में आयोजन किया गया था।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नवसंवत्सर के अवसर पर गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नगर में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया। पथ संचलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
संघ की पारंपरिक वेशभूषा में जुटे स्वयंसेवकों ने आरएसएस जिला प्रचारक राममोहन और जिला संघ चालक कैलाश के नेतृत्व में बैंड बाजों के साथ जब स्वयंसेवक निकले तो स्वयंसेवकों के कदमताल और अनुशासन जिस जगह से गुजरा सभी लोग देखते रहे।
विज्ञापन
पथ संचलन के समापन के बाद नगर के सोनी धापा मैदान में बौद्धिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों को नव वर्ष की शुभकामना देकर इस दिन के महत्व को बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोरख प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा कि आज के दिन ब्रम्हा ने सृष्टि की रचना की थी।
इसके साथ ही राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक भी हुआ था, जिसके कारण ही विक्रम संवत की शुरुआत हुई। उन्होंने कहा कि यह दिन प्रत्येक हिंदू के लिए गौरव का दिन है। बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2081 नवसंवत्सर के स्वागत में इस कार्यक्रम में आयोजन किया गया था।
नगर के शीतला माता मंदिर माता पोखरा पर शाम पांच बजे जनपद के राष्ट्रीय स्वयंसेवक के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर पथ संचलन किया। पूर्ण गणवेश में निकली संचलन नगर के मिर्जाहाजीपुरा, संस्कृत पाठशाला, सदर चौक, बाल-निकेतन होते हुए सोनीधापा मैदान पर समाप्त हुई। इस अवसर पर विभाग प्रचारक बलिया प्रांत तुलसीराम, विभाग कार्यवाह सहित अनेक स्वयं सेवक उपस्थित थे।