फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल रोडवेज बस चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय रोडवेज डिपो में संविदा चालक के पद पर तैनात दीपक साहनी 14 अक्तूबर की शाम बाराबंकी में बस और ट्रक के बीच हुई भिड़ंत में घायल हो गया था। शनिवार को उपचार के दौरान बाराबंकी अस्पताल में मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मऊ से लखनऊ के लिए बस ले जाते समय 15 अक्टूबर की भोर में तीन बजे बाराबंकी के पास ट्रक से भीषण टक्कर हो गई थी। हादसे में चालक दीपक साहनी गंभीर रूप से घायल हो गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी निवासी दीपक साहनी मऊ डिपो में संविदा के पद पर कार्यरत था। 14 अक्टूबर की शाम वह बस लेकर लखनऊ के लिए जा रहा था। 15 अक्टूबर की भोर में लगभग तीन बजे जैसे ही वह बाराबंकी बाइपास के पास दुर्घटना हुई थी। एआरएम रमेश चंद्र ने बताया कि मृतक चालक को दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। फौरी तौर पर निगम की ओर से पांच हजार रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें