फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ट्रक ने पहले टक्कर मारा, फिर कुचल दिया, युवक ने की थी बचने की कोशिश; वाहन छोड़कर भागा चालक

Fri, 09 May 2025 07:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP Accident: यूपी के मऊ में सड़क हादसे के बाद युवक की माैत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक के धक्के से सड़क पर गिरे युवक ने बचने की कोशिश की थी लेकिन इससे पहले ही वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद शव को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Road Accident in Mau: मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर मोड़ के पास शुक्रवार की शाम छह बजे ओवरटेक करने में एक बेकाबू ट्रक चालक ने आगे जा रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक नीचे आ गिरा, जहां ट्रक के नीचे आ जाने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान उसके जेब से मिले आधार कार्ड से हुई, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक की पहचान जिले के सीमावर्ती जिला देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के राजपुर परसिया गांव निवासी कैलाश चौहान (40) के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें: काशी की मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज, भारतीय सेना के लिए मांगी दुआ; पढें- दिनभर की अपडेट
विज्ञापन


कैलाश अपने गांव से करीब 15 किमी दूर मधुबन कस्बा बाजार करने में बाजार करने के लिए बाइक से आया हुआ था। जहां से सामान खरीदने के बाद वह वापस अपने गांव निकला था। अभी वह मधुबन कस्बा के भैरोपुर मोड़ के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने के प्रयास में उसे टक्कर मार दिया।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक करीब 10 मीटर दूर जाकर गिरी, जब तक वह उठकर खड़ा हो पाता पीछे से आ रहे ट्रक के अगले पहिया के नीचे से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

उधर हादसे के बाद आरोपी चालक ने वाहन को रोका और उसके बाद सड़क किनारे लगे खेत में कूदकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे मधुबन कोतवाल संजय त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई है। पुलिस ट्रक को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें