फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 17 जुलाई तक तीन राज्यों से होते हुए अंबाला पहुंचेगी स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा मऊ से अंबाला तक मऊ-अंबाला-मऊ स्पेशल ट्रेन (05301/05302) चलाई जाएगी। ये ट्रेन 15 मई से 17 जुलाई तक हर बृहस्पतिवार को मऊ से दिल्ली, हरियाणा होते हुए पंजाब प्रांत के अंबाला तक जाएगी। फिर 16 मई से 18 जुलाई तक हर शुक्रवार को इसी रास्ते वापस मऊ आएगी। जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि मऊ-अंबाला स्पेशल ट्रेन (05301) 15 मई से हर बृहस्पतिवार की सुबह 4 बजे मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और बेल्थरारोड, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर जंक्शन, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, हरियाणा के सोनीपत, पानीपत होते हुए अगले दिन शुक्रवार को रात में 12:30 बजे पंजाब प्रांत के अंबाला कैंट पहुंचेगी। अंबाला-मऊ स्पेशल ट्रेन (05302) अंबाला कैंट से हर शुक्रवार की भोर में 1:40 बजे रवाना होगी और इसी रास्ते होते हुए शुक्रवार की रात 10 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें