यूपी के मऊ जिले में सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। बेकाबू डीसीएम चालक ने ओवरटेक के दौरान बाइक में टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोहरीघाट थाना क्षेत्र के नई बाजार के पास की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इधर, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी अहमद रजा (18) पुत्र अब्दुल वहीद अपने साथी गुलाम रजा (19) के साथ गोरखपुर से आए अपने रिश्तेदार मोहम्मद जमीर (19) पुत्र जलालुद्दीन और महफूज (18) को एक बाइक पर बैठाकर सोमवार की दोपहर एक बजे दोहरीघाट रोडवेज की तरफ आ रहा था।
पढ़ेंः स्कूल जा रही साइकिल सवार छात्रा ट्रक की चपेट में आई, मौत के बाद आक्रोशित हुए लोग