फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख पहुंचा दो वर्ना बेटे को मार देंगे

Thu, 11 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज जिला जेल में बंद दो दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित श्याम बाबू पासी ने कस्बे के एक डाक्टर को फोन कर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी है।
विज्ञापन



रुपये नहीं देने पर उसने डाक्टर के इकलौते पुत्र को जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में डाक्टर की शिकायत पर पुलिस पड़ताल में जुटी है। धमकी के मद्देनजर पुलिस ने डाक्टर के परिवार की सुरक्षा का इंतजाम किया है।


मऊ-मुहम्मदाबाद रोड पर गुरुवार की दोपहर डाक्टर अपने नर्सिंग होम में बैठे थे। इसी समय उनके मोबाइल पर एक कॉल आई।


 फोन करने वाले ने अपना नाम श्याम बाबू पासी बताया और 20 लाख रुपये की मांग की। जब डाक्टर ने गलत नंबर पर फोन करने की बात कही तो फोन करने वाले ने गालियां देते हुए 20 जून तक 20 लाख रुपये जिला मुख्यालय की कचहरी में पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन



ऐसा न करने पर उसने डाक्टर के एकमात्र पुत्र को जान से मारने की धमकी दी। फोन आने के कुछ देर बाद डाक्टर ने कोतवाली पुलिस के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई। सीओ व कोतवाल ने नर्सिंग होम में जाकर डाक्टर से इस बाबत जानकारी प्राप्त की और मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया।
विज्ञापन



कोतवाल एमपी सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले के बारे जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही डाक्टर के परिवार की सुरक्षा का भी इंतजाम किया गया है।


बता दें कि श्यामबाबू पासी आजमगढ़ के मेहनगर थाना क्षेत्र के  वीरपुर गांव का रहने वाला है। उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, लूट आदि के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन दिनाें वह महराजगंज की जिला जेल में  निरुद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें