फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में मंगलवार को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।  इस दौरान स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। कई जगहों पर  सर्व धर्म प्रार्थना तथा गोष्ठी का  आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव पुलिस आफिस में पुलिस  अधीक्षक एसपी उपाध्याय,विकास भवन में गिरिजेश त्यागी ने झंडारोहण किया।
विज्ञापन


 पुलिस लाइन में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।  पुलिस लाइन में आयोजित परेड में  जिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर  लोग देर तक ताली बजाते रहे।


लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, ब्राईट कांवेंट  रमन सैनिक स्कूल बकवल, पब्लिक महिला शहर पीजी कॉलेज बरामदपुर, जिनियस पावर माइंड स्कूल, राजीव गांधी बालिका इंटर कालेज परदहॉ, अमरवाड़ी मूक बधिर स्कूल ताजोपुर, देव पब्लिक स्कूल सहादतपुरा आदि विद्यालयों के बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर खूब ताली बजी।
विज्ञापन


निर्भय मिश्रा द्वारा योगा से सम्बन्धित कई विचित्र कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। सभी प्रतिभागियों को जिला जज, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी फूलबदन को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

 अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उधर रोटरी क्लब की ओर से उपलब्ध कराए गए सामानों को जिला जज ने समाचार पत्र विक्रेताओं को जैकेट प्रदान किया। एवं इसी  क्रम में विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी ने झण्डारोहण किया।

  इस अवसर पर  परियोजना निदेशक डॉ. हरिचरन सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी दिनेन्द्र प्रकाश  शर्मा आदि शामिल थे। नगर के बड़ापोखरा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया।

 इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण बर्नवाल तथा आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने संयुक्त रुप से झंडारोहण किया। नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया।

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधकारी ने ध्वजारोहण किया। तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज में झंडारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के हैदर नगर स्थित मदरसा रहमानिया निस्वा में प्रबंधक ने झंडारोहण किया।

 नगर के कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्राचार्य बी राम ने झंडारोहण किया। इसी क्रम में रामउग्रह मुनेश्वरी महाविद्यालय काझा, बालक बालिका इंटर कालेज काझा में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

 राममनोहर लोहिया शिक्षण संस्थान, आरएन पब्लिक स्कूल खुरहट में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सनबीम स्कूल में विद्यालय निदेशक राकेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें