फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो को मारी गोली

Thu, 28 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने मंगलवार की शाम को तीन स्थानों पर गोलियां बरसा कर भासपा नेता पवन यादव समेत दो लोगों की जान ले ली। तीसरे घायल की हालत भी गंभीर है। दो अन्य लोगों को गोली मारने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसे सिरफिरा बताया जा रहा है। उसके पास से रिवाल्वर एवं कारतूस भी बरामद हुआ। भासपा नेता की हत्या में पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, अंकुर राय सहित चार के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब बाइक से आए दो बदमाशों ने निजामुद्दीनपुरा डीसीएसके मोड़ हाइवे के नजदीक चाय की दूकान में बैठे भासपा नेता पवन कुमार यादव को ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी और फरार हो गए। लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोपागंज थाना के रेवरीडीह निवासी पवन कुमार यादव यही पास के एक मकान में रहते थे।

उनकी पत्नी मारुति राय ने इस मामले में पुरानी रंजिश में पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज राय, अंकुर राय, राजू साहनी, गुड्डू राय निवासीगण शहरोज थाना कोपागंज के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। वारदात के बाद ग्रामीणों ने डाड़ी सहित कई स्थानों पर चक्का जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन


  इस घटना की जांच में ही जुटी थी कि रात लगभग 9 बजे थाना सरायलखंसी क्षेत्र के फातिमा अस्पताल के पास अंडे की एक दुकान पर खड़े अभिषेक त्रिपाठी(26) पुत्र रामचन्द्र त्रिपाठी निवासी चांदमारी इमिलिया को एक बाइक सवार ने गोली मार दी।

 अभिषेक को भी जिला अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। लोगों के मुताबिक युवक बाइक खड़ी करते समय से अभिषेक को देखकर चिढ़ गया और उसे गोली मार कर पैदल ही स्टेशन की ओर भाग निकला।

 पुलिस उसे खोजने में ही जुटी थी कि उसने स्टेशन के बाहर खड़े संजय चौरसिया(28) पुत्र सालिक राम निवासी बेल्थरा रोड थाना उभांव जनपद बलिया को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कहीं जाने के लिए स्टेशन के बाहर खड़ा था और उसने बदमाश से कुछ पूछ दिया जिस पर उसने उसे गोली मार दी।

गोली मारने वाला युवक नशे में धुत था। पुलिस ने उसे दबोचना चाहा तो वह उलझ गया। बाद में असलहा एक ओर फेंक वहां से भाग निकला पर पुलिस ने ओवरब्रिज के समीप उसे पकड़ लिया। उसके पास से अवैध पिस्टल, तीनकारतूस बरामद हुए। पकड़ा गया युवक फैयाजुल हक पुत्र जियाउल हक निवासी सेल टैक्स रोड मुंशीपुरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें