फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मऊ-आजमगढ़ रेलवे लाइन पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर दिया गया है। आजमगढ़ से मऊ, वाराणसी, गोरखपुर, छपरा, हावड़ा के लिए विद्युत रेल इंजन से ट्रनों का संचालन हो सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को सीआरएस मुहम्मद लतीफ खान के निरीक्षण के दौरान इन रूटों पर सौ की स्पीड से इलेक्ट्रिक लोको ट्रेन दौड़ाकर स्पीड ट्रायल किया जाएगा। रेल अधिकारियों की माने तो आजमगढ़ से शाहगंज के मध्य नवंबर तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। कई वर्षों से इलेक्ट्रिक ट्रेनों का इंतजार कर रहे जनपदवासियों का सपना पूरा होने वाला है। वर्तमान में मऊ से आजमगढ़ के बीच विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि आजमगढ़ से शाहगंज के बीच तेजी से कार्य चल रहा है। शनिवार को सीआरएस के निरीक्षण के दौरान इन रूट पर ट्रायल किया जाएगा। मऊ-शाहगंज रेलखंड पर 100 किमी रूट पर विद्युतीकरण के क्रम में मऊ से आजमगढ़ के बीच 43 किमी रूट पर विद्युतीकरण का कार्य पूूरा हो चुका है। आजमगढ़ से शाहगंज के बीच 53 किमी रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य जारी है। जिसके नवंबर माह तक पूरा होने की संभावना रेलवे अधिकारी जता रहे हैं। अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल ने बताया कि शनिवार को निरीक्षण के दौरान ट्रायल होने के बाद इन रूटों पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन सनिश्चित किया जाएगा। रेलवे द्वारा शाम से ही अनाउंसमेंट कराया गया कि शनिवार को विद्युत प्रवाहित किया जाएगा। लोगों से अपील की गई कि वह रेलवे ट्रैक से दूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें