मऊ। जिले के विभिन्न कॉलेजों में जारी सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीसीएसके पीजी कॉलेज के एनएसएस कैड्टस ने रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।
राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी में डॉ. सिधारी यादव ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ एनएसएस कैड्टस को इसके प्रति दूसरों को भी जागरूक करने को कहा। इसके बाद एनएसएस कैड्टस ने मनवरवा में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस मौके पर डॉ. सिधारी यादव, सहा. प्रोफेसर जंगबहादूर प्रजापति, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरीलाल, डॉ. जियाउल्ला सहित एनएसएस कैड्टस मौजूद रहे।
पिपरीडीह : भार स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। इससे पहले प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने एनएसएस कैड्टस को आकस्मिक परिस्थितियों में दी जाने वाली प्राथमिक चिकित्सा का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी संजय मिश्रा, संतोष खरवार, बिंदु सिंह, आलोक सिंह, अरूण सिंह, सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
वलीदपुर : अर्जुन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लगे शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत दहेज प्रथा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर प्रबंधक महेंद्र प्रताप यादव , प्रमोद कुमार यादव, प्राचार्य राजीव कुमार, सुनील गुप्ता ,दीपक साहनी, कृष्ण मुरारी यादव, अमीना खातून, अनुराधा, जितेंद्र ,कृष्णा पांडे आदि मौजूद रहे।
रतनपुरा : कृष्णा मेमोरियल महाविद्यालय द्वारा प्राथमिक विद्यालय मेवड़ी कला पर आयोजित शिविर में गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा, आरती, सरिता साहनी, प्रिया सिंह, रानी प्रजापति आदि मौजूद रही।