फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश, सुहावना रहा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम का मिजाज अचानक बदलने के बाद रविवार की दोपहर जिले भर में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई जिससे तैयार हो चुकी धान की अगैती फसल गिर गई। कुछ किसानों ने धान की फसल काटकर खलिहान में रखा था जो भीग गई। इससे नुकसान पहुंचा है जिसको लेकर किसान चिंतित हैं। वहीं तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में पिछले दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव की स्थिति रही है। दिन में गर्मी रात में सिहरन महसूस की जा रही थी। रविवार को फिर मौसम ने करवट ली और सुबह से ही धूप छांव की स्थिति रही। सुबह 11 बजे बदली छा गई और बूंदाबांदी हुई। मध्याह्न बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली। मौसम सुहावना हो गया। हालांकि मौसम में नमी होने के कारण रात में सिहरन बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तापमान पर नजर डाला जाए तो रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 83 प्रतिशत रही। जबकि 13 किमी की प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। तेज हवा के साथ बारिश होने के चलते धान की फसल खेतों में गिर गई हैं। इससे किसानों को फसल उत्पादन पर असर पड़ने की चिंता खाए जा रही है। वहीं खेतों में काटकर छोड़ी गई धान के फसल के बर्बाद होने की आशंका से किसान परेशान हैं।
रानीपुर : क्षेत्र के खुरहट, रानीपुर, पलिगढ़, काझा, मिर्जापुर सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। रुक-रुक कर बारिश होती रही। तेज हवा के साथ बारिश के चलते खेतों में धान की फसल गिरने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। खेतों में काटकर छोड़ी गई धान की फसल भीगने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें