फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे: महानगरों तक जाने का सर्वोत्तम मार्ग होगा छह लेन एक्सप्रेस-वे, शुभारंभ से पहले यूपीडा चेयरमैन ने की तैयारियों की समीक्षा

Sun, 07 Nov 2021 08:19 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

अपर मुख्य सचिव गृह और यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश की बेहतरीन रोड है। यह पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।  उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था अधूरे कार्य तीन दिनों में पूरा कर लें ताकि 16 नवंबर को शुभारंभ के बाद इस पर आवागमन शुरू हो जाए। 
विज्ञापन
मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का जायजा लेते यूपीडा के चेयरमैन अवनीश अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपर मुख्य सचिव गृह और यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने रविवार को कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनने से पूर्वांचल के जिलों का विकास होगा। इससे आसपास के बाजारों और गांव के लोगों को महानगरों तक जाने का सर्वोत्तम मार्ग उपलब्ध होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे देश की बेहतरीन रोड है। वह मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के जमुई गांव स्थित प्लांट पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यह रोड किसानों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की नई राह खोलेगा। इसके पूर्व अवस्थी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के अलावा निर्माण की कार्यदायी संस्था जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के बाकी काम तीन दिन के अंदर पूरे कर लिए लें, ताकि 16 नवंबर को शुभारंभ के बाद इस पर आवागमन शुरू हो जाए।

उन्होंने कहा कि जनपद वासियों के लिए खुशखबरी यह भी है कि जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की पहल पर जनपद मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर रानीपुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस को एक्सेस पास से जोड़ा गया है।

विज्ञापन

अब जनपद के लोगों को पूर्वांचल एक्सप्रेस पर आवागमन के लिए एक सुविधा उपलब्ध हो गई है। जीआर इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारी ने बताया कि दो सप्ताह के अंदर पूर्वांचल एक्सप्रेस को रानीपुर गांव  के पास सड़क से जोड़ दिया जाएगा और यह जनपद वासियों के लिए एक तोहफा होगा। 
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के किनारे लगाए जाएंगे पौधे

समीक्षा बैठक के बाद कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर वीके चौहान ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की मंशा के अनुरूप पौधरोपण किया जाएगा। बताया कि पर्यावरण का पूरा ध्यान दिया जा रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें