फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Fri, 02 Jan 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को भी नगर के कई मोहल्लों के सैकड़ों लोग रसोई गैस के लिए रौजा में गैस गोदाम पर सिलेंडर लेकर घंटों लाइन में लगे रहे। सर्दी के दिनों में घंटों लाइन में खड़े रहने पर जब लोगों को सिलेंडर नहीं मिला तो उनका सब्र जवाब दे गया।
विज्ञापन



लोगों ने गैस एजेंसी संचालकों के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने कहा कि आए दिन इस तरह की परेशान उपभोक्ताओं के सामने आती है। गैस की कालाबाजारी शहर में जमकर हो रही है।

शिकायत के बाद भी विभाग कड़े कदम नहीं उठा रहा है। लोगों की परेशानियों को देखते हुए व्यापारी नेता डा. रामगोपाल गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप समय से लोगों रसाई गैस उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन


 
हट्ठीमदारी, इब्राहिमपुरा, मालिकताहिरपुरा सहित दर्जनों मोहल्लों में समय से रसोई गैस की डिलवरी नहीं की जा रही है। गैस एजेंसियों की मनमानी से लोग आए दिन  लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को रौजा पर स्थित गैस एजेंसी पर कड़ाके की सर्दी के बीच सैकड़ों उपभोक्ता सिलेंडर लेकर पहुंच गए। लोग एक के बाद एक लाइन मेें लगते गए। इस तरह से घंटो गुजर गया।

लेकिन लोगों से कहा गया कि सिलेंडर नहीं होने से गैस नहीं मिलेगी। इस पर लोगों गैस संचालक के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। लोगों ने कहा कि आए दिन इस तरह की परेशान आती है।

एजेंसी संचालक विभाग से मिलकर गैस की कालाबाजारी कर रहे हैं। इस बाबत व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डा. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि वितरक द्वारा अनियमित तरीके से सिलेंडरों की डिलेवरी की जाती है।


 मनमाने तौर पर पर्चियां निरस्त कर दी जा रही है। उपभोक्ताओं से होम डिलवरी का भुगतान लिया जाता है, लेकिन स्ट्रीट डिलीवरी नहीं की जाती है।

गैस वितरकों द्वारा उपभोक्ताओं को विभिन्न फार्मों के भरने तथा वारिसों के नाम चढ़ाने को लेकर परेशान तथा शोषित किया जा रहा है।

गैस को लेकर शिकायत करने पहुंचे यापारियों की समस्याओें को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने जिला पूृर्ति अधिकारी को एक सप्ताह में एक बार रौजा पर अवश्य डिलीवरी गाड़ी लगाई जाने के लिए कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें