लखनऊ मेें नौ मार्च से चल रही 36वीं राज्यस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कइया की छात्राओं ने इतिहास रचते हुए पीटी विशेष प्रदर्शन में गोल्ड मेडल जीतकर पूर्वांचल का गौरव बढ़ाया है।
द्वितीय स्थान अयोध्या और तृतीय स्थान गोरखपुर, बस्ती की टीम ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। इस तरह से लगातार दूसरे दिन प्राथमिक विद्यालय कइयांं की बालिकाओं का जलवा प्रदेशस्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा में जारी रहा।
छात्राओं की कामयाबी पर एडी बेसिक आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने टीम प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, विद्यालय परिवार को बधाई दिया है।
विजेता बालिकाओं में प्रमुख रूप से अंजलि, अंकिता, संध्या, मुस्कान, प्रियांशी, अर्पिता, सरस्वती, दिव्या, काजल, अंशिका, सुप्रिया, सौम्या आदि रहीं। टीम के साथ प्रमुख रूप से दिवाकर वर्मा, सहेंद्र सिंह, प्रवीण सिंह, रणंजय सिंह, रामनिवास मौर्या, राम सिंह, अरविंद यादव, शादाब अली आदि उपस्थित थे।