कोपागंज थाना क्षेत्र के टडियांव में सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में लगे पेड़ से बिना अनुमति के आम तोड़ रहे चार मनबढ़ों को पुजारी का टोकना नागवार गुजरा। जिस पर मनबढ़ों ने पुजारी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित पुजारी ने मनबढ़ों के विरुद्ध थाने में पहुंचकर तहरीर दी।
सौंपी तहरीर में बिहार के मधुबनी जिले निवासी अवधेश मिश्रा ने बताया कि वह कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियाव गांव में ठाकुर मंदिर पर दो दशक से पुजारी है। बताया कि मंदिर को हराभरा रखने के लिए आम के पेड़ के साथ बागवानी व फूल पत्तियों को लगाएं हुए। आरोप लगाया कि सोमवार को मुबारक गांव के चार युवक मंदिर परिसर में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने लगे। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो वहां पहुंचकर उसने विरोध किया। जिस पर चारों ने एक राय होकर उससे मारपीट कर घायल कर दिया।