फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष, महामंत्री सहित बीस प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद

Mon, 05 Feb 2018 11:59 PM IST
mau news
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की लंबी कतार।
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को कडी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हो गया। अध्यक्ष और महामंत्री सहित पांच पदों पर बीस प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका बंद हो गया। मतदान में 920 अधिवक्ताओं में 899 ने अपने मतों का प्रयोग किया। इसमें 15 टेंडर मत भी शामिल हैं। मतगणना मंगलवार की सुबह दस बजे से प्रारंभ होगी। मतदान के बाद सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत हार की गणित में जुट गए हैं। अब जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह तो मंगलवार को मतगणना के बाद ही तय होगा। लेकिन सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी - अपनी जीत का दावे करते नजर आ रहे है।
विज्ञापन

मतदान को लेकर कचहरी परिसर में सीओ नगर राजकुमार के नेतृत्व में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सुरक्षा में शहर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा, दक्षिणटोला के प्रभारी निरीक्षक अशोक सरोज, सरायलखंसी के प्रभारी संजय सरोज, एलआईयू निरीक्षक मनोज सिनहा सहित काफी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने बताया कि मतदान सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर शाम चार बजे तक चला। मतदान में 920 अधिवक्ताओं में कुल 899 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। उन्होनें बताया कि मतगणना के बाद मतपेटिका संघ के पुस्तकालय भवन में एल्डर कमेटी के कक्ष में सील कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सिपाहियों के अलावा बार के कर्मचारियों का पहरा लगा दिया गया है। मंगलवार की सुबह दस बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। पहले चरण में अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पदों की मतगणना होगी। इसके बाद दूसरे चरण में महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद की मतगणना होगी। मतगणना के समय प्रत्याशी अथवा उनका एक एजेंट मतगणना स्थल पर रह सकेगा। मतदान के समय एल्डर कमेटी के सदस्य नमोनरायन राय, बीएन सिंह और गुरुनरायन पांडेय के अलावा चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव, हुमा सज्जाद, सुधीर मल्ल, एकबाल अहमद, जकी अहमद, राकेश वर्मा, दीपक सिंह , रामजनम , राममूरत आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें