फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविविः यूजी, पीजी की परीक्षाओं की तैयारी अंतिम दौर में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले के कालेजों में अध्ययनरत बीए तृतीय वर्ष तथा एमए द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षा की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। वार्षिक परीक्षाएं दो सितंबर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जिले के 123 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा में लगभग 30 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। छात्रों की संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि विवि प्रशासन की तरफ से 31 अगस्त को अंतिम मुहर लगेगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल विवि से संबद्ध जिले में 150 से अधिक महाविद्यालय हैं। शासन की तरफ से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्नातक, स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को प्रमोट करने का फरमान जारी किया गया था। यूजीसी के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से महाविद्यालयों में अध्ययनरत स्नातक तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं दो सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगी। परीक्षा के लिए जिले में 123 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थियों को विश्वविद्यालय की तरफ से जारी टाइमटेबल को ध्यानपूर्वक पढ़ लेना चाहिए। लापरवाही की स्थिति मेें परीक्षा छूट सकती है।
उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन में होगा बदलाव
मऊ। पूर्वांचल विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए विवि प्रशासन की तरफ से जिले में डीसीएसके पीजी कालेज, सर्वोदय डिग्री कालेज घोसी तथा संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुम्मदाबादगोहना को बनाया गया है। डीसीएसके कालेज के प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि दोनों पालियों का प्रश्नपत्र तथा उत्तरपुस्तिकाएं पहली पाली में ही परीक्षा केंद्रों पर जाएगी। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी वाराणसी डॉ. ज्ञानप्रकाश वर्मा का कहना है कि छात्रों की संख्या के अनुसार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें