फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रज्ञा, अनन्या, रिया अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ की ओर से बृहस्पतिवार को रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें प्रज्ञा, अनन्या और रिया अव्वल रहीं।
विज्ञापन

वाल्मीकि रामायण पर आधारित कथाकथन, आशु भाषण प्रतियोगिता तथा श्लोक अंत्याक्षरी प्रतियोगिता हुई। इसमें आजमगढ़ मंडल के जनपदों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताएं संस्कृत भाषा में हुई। मुख्य अतिथि संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामनाथ यादव, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चंद्रकांत दत्त शुक्ल रहे। अध्यक्षता रमेश कुमार ने की। कथाकथन प्रतियोगिता में रामबचन सिंह राजकीय महिला महाविद्यालय बगली पिजड़ा की प्रज्ञा सिंह, आशु भाषण में राजकीय पीजी कालेज की अनन्या श्रीवास्तव और अंत्याक्षरी में डीएवी इंटर कालेज की रिया चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ज्योति सिंह, रोशन कुमार और अपूर्वा राय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. वंदना पांडेय, डॉ. रामप्रताप मिश्र तथा अरविंद कन्नौजिया रहे। मंडल संयोजक डॉ. अवनींद्र कुमार पांडेय ने संचालन किया । मुख्य अतिथि ने महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण की महत्ता बताई और श्रीराम से जीवन के आदर्शों का अनुकरण करने पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. छविनाथ प्रसाद, डॉ. पवन कुमार सिंह, दीपक पराशर, चंद्रदीप यादव, अमन मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें