फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप

विज्ञापन
नगर के मठियाटोला में तीन दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के बाद हैंडपंप से पानी भरते मुहल्लेवासी।संव - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के मठिया टोला में लगा ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे जहां शुद्ध पानी तक मयस्सर नहीं हो पा रहा है। वहीं लोग प्रदूषित पानी के सेवन से बीमार हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी अभी तक विभागीय अधिकारियों ने समस्या का समाधान निकालना मुनासिब नहीं समझा। न तो वह मौके पर आए और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था ही की। ऐसे में गुस्साए लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शासनादेश के मुताबिक शहर में 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का नियम है। नगर के पुराना पावर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र से मठिया मुहल्ले को विद्युत आपूर्ति की जाती है। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आने से मंगलवार की शाम वह फुंक गया। तीसरे दिन भी फुंके ट्रांसफार्मर को बदलना तो दूर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी ट्राली ट्रांसफार्मर कई स्थानों पर पहले से ही लगे हैं। ऐसे में उन्हें यहां नहीं लगाया जा सकता। लगातार तीन दिनों से बिजली गुल रहने से लोग गुस्से में हैं और उन्होंने समस्या समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता गुलाब ने बताया कि ट्रांसफार्मर के लिए तेल न मिलने से समस्या आई है। तेल की व्यवस्था कर ट्रांसफार्मर शीघ्र ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें