:तनपुरा विपणन केंद्र पर खड़ी धान लदी ट्रालियां।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में धान खरीद की समय सीमा में अभी 18 दिन शेष हैं, लेकिन पीसीएफ के अधिकांश क्रय केंद्र बोरे के अभाव में बंद हैं। ऐसे में आढ़तियों की खूब चांदी कट रही है। वह किसानों की फसल को औने पौने दाम में खरीद रहे हैं। जिन क्रय केंद्रों पर धान खरीद चल भी रही है तो वहां गति काफी धीमी है। ठंड के मौसम में जान जोखिम में डालकर रात के समय किसान धान से लदी ट्रालियों की रखवाली कर रहे हैं। जिले में 46 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें पीसीएफ के 32, एफसीआई के दो तथा विपणन के 12 केंद्र शामिल है। जिले को 41200 एमटी लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 28 फरवरी तक धान खरीद होनी है। समय सीमा में 18 दिन शेष हैं, लेकिन बोरे के अभाव में पीसीएफ के अधिकांश क्रय केंद्र बंद चल रहे हैं। धान खरीद बंद चलने से आढ़तियों की चांदी कट रही है। जहां धान खरीद चल भी रही है तो वहां गति अत्यंत धीमी है। खरीद बंद रहने से किसानों को जान जोखिम में डालकर रात भर धान से लदी ट्रालियों की रखवाली करनी पड़ रही है।
सूत्रों की मानें तो पीसीएफ ने तकनीकी गड़बड़ी दिखाकर क्रय केंद्र बंद कर दिया है। अब तक 7921 किसानों से 36383 एमटी धान खरीद हो सकी है। जिले के 1200 किसानों का एक करोड़ 10 हजार 921 रुपया बकाया चल रहा है।