विश्व जनसंख्या दिवस पर नगर के हनुमान नगर भीटी स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को अर्बन नोडल डॉ. वकील अली, मेडिकल आफिसर डॉ. अभिषेक राय ने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम नरायन दुबे ने कहा कि इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग के प्रशिक्षित कर्मियों के द्वारा जिले में निवास कर रहे दंपत्ति, नव विवाहित जोड़ों को परिवार नियोजन के सभी अस्थाई व स्थाई साधनों को अपनाने तथा महिला पुरुष नसबंदी के बारे में लोगों को जानकारी देने के साथ इसे अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। भीटी निवासी 25 वर्षीय सुंदरी राजभर ने बताया कि उन्हें आशा उषा पांडेय ने इस अंतरा परिवार नियोजन के अपनाने के तरीके को बताया था। जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक (डीसीपीएम) संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के 121 हेल्थ वेलनेस सेंटर तथा नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला महिला चिकित्सालय पर जनसंख्या स्थिरता अभियान के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ जोकि जुलाई के आखिर तक चलेगा। वहीं क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जय राम यादव ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट ने हमारे विकास को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। कार्यक्रम के दौरान योग शिक्षक विश्वा गुप्ता, नेहरु युवा केंद्र के प्रशिक्षक नरेंद्र तिवारी टी के सिंह रामानंद सिव्ंह और राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक योगेश कुमार उपस्थित रहे।
जनसंख्या नियंत्रण के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
जनसंख्या दिवस के अवसर पर समाजसेवी एवं अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र एवं बार के मंत्री जयहिंद सिंह ने सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित चार सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार को सौंपा।
एसडीएम को सौंपे गये मांग पत्र में एक परिवार को एक बच्चे की नीति लागू करने,एक से अधिक बच्चे पैदा करने पर सरकारी सुविधाओं से वंचित करने,जनसंख्या नियंत्रण के प्रति जागरूक करने के प्रचार प्रसार करने, मंहगाई को रोकने के लिए जनसंख्या को रोकने की व्यवस्था करने आदि की मांगे प्रमुख रुप से छाई रही। इस अवसर पर सत्यप्रकाश राय, प्रांसू राय,र ामप्रताप सिंह,ओमप्रकाश राय, श्री राम ,राजू आदि उपस्थित रहे।