फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा: मऊ में रोडवेज बसों की कमी, नाराज अभ्यर्थियों और एआरएम में जमकर हुई बहस

Sat, 31 Aug 2024 09:48 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ हो रही है। इस बीच बसों की कमी को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा नाराजगी जताई जा रही है। 
विज्ञापन
नाराज अभ्यर्थियों और एआरएम में जमकर हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले में आठ केंद्र पर पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही हैं। जिसमें आठ हजार अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। ऐसे में रोडवेज डिपो पर बस न मिलने पर अभ्यर्थी और एआरएम में जमकर बहस हुई। 

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात करीब दस बजे अभ्यर्थियों की भीड़ मऊ डिपो पहुंची। इस दौरान उन्हें गाजीपुर रूट की कोई बस नहीं मिली। जिस पर मौजूद एआरएम से अभ्यार्थियों की नोकझोंक हुई। अभ्यार्थियों का एक ही सवाल था कि कई घंटो से हम स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस नहीं मिल रही है। शनिवार की सुबह पुलिस भर्ती परीक्षा में सभी को शामिल होना था। 
विज्ञापन


उधर, एआरएम इसको लेकर अभ्यर्थियों को इंतजार करने की बात कहकर केवल आश्वासन देते दिखे। इस बीच बहस का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें