घोसी ब्लॉक के ग्राम सभा इटौराडोरीपुर में प्रधान के निलंबित होने के बाद गठित त्रिस्तरीय समिति पर गांव के आठ सदस्यों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत की धनराशि को गलत तरीके से खर्च करने और बंदरबाट करने का आरोप लगाया है। घोसी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा इटौराडोरीपुर के सदस्य विंध्याचल, तारा देवी, कुसुमकला, गायत्री चौहान, झारखंडेय, सुहेल अहमद, सतेंद्र कुमार, शारदा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा कि पूर्व ग्राम प्रधान की जांच होने के कारण प्रधान को निलंबित कर त्रिस्तरीय समिति का गठन किया गया है। गठित कमेटी ने सदस्यों के खुली बैठक कराए बगैर हाई मास्क लाइट और 600 से 900 एमएम की ह्यूम पाइप को ग्राम सभा में बंदरबाट की जा रही है, जबकि 600 एमएम की ह्यूम पाइप को ग्राम सभा में गैर जरूरी स्थानों पर गिराई गई है। जो हैंडपंप चालू हालत में हैं, उसे रीबोर करा कर गलत तरीके से ग्राम पंचायत अधिकारी और समिति द्वारा भुगतान कराने का गलत कार्य किया जा रहा है। सभी ने जिलाधिकारी से जांच करा कार्रवाई की मांग की है।