फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने किया रूट मार्च

विज्ञापन
सावन के पहले दिन शनिवार को चिरैयाकोट बाजार में रुट मार्च करते पुलिसकर्मी। अमर उजाला - फोटो : mau
विज्ञापन
सावन माह में भारी संख्या में शिवभक्तों द्वारा जलाभिषेक करने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले भर में सुरक्षा बलों की ओर से शनिवार को रूट मार्च निकाले गए। सभी थानों की पुलिस ने सर्किल अफसरों के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला। मार्च के माध्यम से  पुलिस ने जनपदवासियों को यह भरोसा दिया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सावन महीने में विभिन्न शिवमंदिरों में किए जाने वाले जलाभिषेक को लेकर सारी मुकम्मल व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। 
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के तीनों थाना क्षेत्रों में सीओ सिटी राजकुुमार के नेतृत्व में रूट मार्च निकाला गया। यह रूट मार्च मिर्जा हादी पुरा चौक से रेलवे फाटक, बाल निकेतन, आजमगढ़  तिराहा ,बढ़ुआ गोदाम होते हुए वनदेवी मंदिर तक गया। फिर वहां से पुलिस लाइन होते हुए भीटी चौक  बाल निकेतन होते हुए नोमानी गेट तक गया। दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार सावन मास के प्रथम दिन एसडीएम घोसी सीएल सोनकर और सीओ  घोसी  अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने पूरे नगर क्षेत्र में रूट मार्च निकाला। रतनपुरा संवाददाता के अनुसार स्थानीय रतनपुरा बाजार में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। श्रावण मास के मद्देनजर पुलिस प्रशासन द्वारा शनिवार को भीमपुरा तिराहे से पूरे बाजार का भ्रमण किया।

उधर  चिरैयाकोट  थाने की पुलिस ने क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना के नेतृत्व में श्रावण मास में सुरक्षा के मद्देनजर नगर चिरैयाकोट के यूसूफाबाद , जमीन बुढान , काजीहस , सोहबतबागदासी , रोडवेज , धमऱदासपुर आदि वार्डों में फ्लैग मार्च किया। कोपागंज , घोसी, हलधरपुर रानीपुर ,मधुबन मुुहम्मदाबादगोहना , अमिला संवाददाताओं के अनुसार क्षेत्रों में  पुलिस की ओर से रूट मार्च निकालकर पारंपरिक रूप से जलाभिषेक करने के संदेश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की अवांछति गतिविधि नजर आने  पर पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें