फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ नौ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के अलग अलग थाने की पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब के साथ नौ लोगों को दबोचा। इस दौरान आरोपियों के पास से 179 शीशी के साथ 31 लीटर देशी शराब बरामद होने पर पुलिस ने सभी का आबकारी एक्ट में चालान किया।
विज्ञापन

हलधरपुर थाने की पुलिस ने पिल्खी गांव के पास से जयसिंह चौहान पुत्र हरेंद्र चौहान, बलवंत चौहान पुत्र लालबिहारी चौहान को अवैध शराब के साथ दबोचा। आरोपी हलधरपुर थाने के खरहरगाड़ी गांव के निवासी है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दो सौ एमएल की 132 शीशी बरामद किया। इसीक्रम में मधुबन थाने की पुलिस ने मलकौली गांव के पास से हेमंत पुत्र गुदरी सिंह को शराब के साथ पकड़ा। आरोपी मलकौली गांव का निवासी है इसके अलावा चकहबीबुल्लाह गांव निवासी मनीष सिंह पुत्र राजदेव सिंह को 90 शीशी शराब के साथ दबोचा गया। दोनों आरोपी एक साथ थे।
इसी क्रम में सुग्गी चौरी गांव के पास से पुलिस ने धर्मपुर विसुनपुर गांव निवासी विनय कुमार यादव पुत्र कन्हैया यादव को 20 लीटर अवैध शराब के साथ दबोचा, मुहम्मदाबाद थाने की पुलिस ने इदारतगंज गांव के पास से ठकूरीपुर गांव निवासी आशीष सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह, राजू कुमार पुत्र श्रीराम को गिरफ्तार की। आरोपियों के पास से क्रमश: 28 और 29 शीशी देशी शराब बरामद हुआ। इसीक्रम में जमीन नरौनी गांव निवासी रामाशीष उर्फ बेचू पुत्र चंद्रभान को 05 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा। इसीक्रम में रामपुर थाने की पुलिस ने बेलौली चौराहे के पास से संतोष साहनी पुत्र लालबचन साहनी को दबोचा। आरोपी कंधरापुर गांव का निवासी है, आरोपी के पास से 06 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर जेल रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें