घोसी। तहसील के प्रांगण में सोमवार को वादकारी एकता समिति के तत्वाधान में विभिन्न गांवों से आये लोगों ने हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं के विरोध में जमकर नारेबाजी किया।इनमें गुलाबी सेना के साथ बडराव ब्लाक के प्रधान संघ के साथ अन्य का समर्थन जताया गया। इन लोगों ने वकीलों की हड़ताल को जन विरोधी बताया और एसडीएम आशुतोष राय जैसे अधिकारी का तबादला न करने की आवाज उठाई।
अधिवक्ताओं द्वारा एसडीएम आशुतोष राय के न्यायालय का तीन माह से अधिक समय से किए जा रहे वहिष्कार, हड़ताल को वादकारियों के विरुद्ध बताया। प्रदर्शन में बोझी,अतरसावा,पकडीबुजुर्ग, पकडीखुर्द, बहरामपुर आदि के महिला पुरूष रहे।वादकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत राय ने कहा कि अधिवक्ताओं की हड़ताल वादकारी विरोधी है। इसके चलते गांव के किसानों का कार्य प्रभावित हो रहा है।परंतु अधिवक्ता अपनी फीश तो ले ले रहे हैं। लेकिन किसानों की चिंता नहीं है। कहा कि वकीलो को जनहित में हड़ताल जल्द खत्म कर देना चाहिए। कहा कि आशुतोष राय जैसे एसडीएम को घोसी जरूरत है।इनके कार्यकाल में गरीबों, जरुरामन्दों का बहुत कार्य हुआ है। जनता एसडीएम आशुतोष राय के साथ है। प्रधानसंघ बडराव के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि वकीलों की हड़ताल के चलते किसानों का नुकसान हो रहा है।एसडीएम आशुतोष राय के समय में भूमाफियाओं,अवैध कब्जा करने वालो के विरुद्ध बहुत कार्यवाही हुई है। इन्होंने टेघना गांव के साथ अन्य तालों से अवैध कब्जों को हटावाया। गुलाबी सेना की अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि एसडीएम आशुतोष राय जैसे अधिकारी की जरूरत है।इस अवसर पर, मनोज यादव, रामलखन निषाद, इशरावती,तारा,हिना,चम्पा मौर्या, जमीला, रामसरीख यादव, उपेन्द्र राय, संविधान यादव, रीमा, शहाबुद्दीन आदि सहित सैकड़ों लोग रहे।