फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरेंगे पीईटी के अभ्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में पीईटी परीक्षा के लिए तीन दिन ही शेष बचे हैं। जिसको लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा को नकल विहिन संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वारा पर मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों को इससे होकर गुजरने के बाद ही केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर जाने पर पाबंदी है। इसके लिए सभी केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर भेज दिया गया है। 24 अगस्त को 38 केंद्रों पर पीईटी की परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए डीएम और एडीएम नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इसके साथ जिला प्रबंधक परीक्षा की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिले में करीब 17 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा के संपन्न कराने के लिए नगर के डीएवी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज सहित 38 परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर लगाए जा रहे हैं। कोई भी अभ्यर्थी बिना इससे गुजरे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल तथा अपर जिलाधिकारी केहरि सिंह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जो परीक्षा केंद्रों पर पूरे समय नजर बनाए रखेंगे। इसके साथ ही परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए भी कई स्थानों पर यातायात पुलिस की तैनाती की जा रही है। संतगणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. जगदेव को जिला प्रबंधक परीक्षा बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पीईटी की परीक्षा में 17 हजार के करीब अभ्यर्थी शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर मेटल डिटेक्टर भेज दिए गए हैं। सभी केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहे हैं। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें