फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सहायक भर्ती : एक पद के लिए 13 दावेदार अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जनपद के ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती प्रकिया जारी है। दो अगस्त से चल रहे आवेदन पत्र जमा करने की प्रक्रिया के तहत 17 अगस्त तक 8869 आवेदन पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आ चुके हैं। जिले की 671 ग्राम पंचायतों में एक-एक पंचायत सहायक नियुक्त होने हैं। छह हजार रुपये प्रति माह मानेदय वाली इस नौकरी के लिए भारी संख्या में दावेदारों ने दावेदारी पेश किया है।
विज्ञापन

दोहरीघाट ब्लाक को छोड़कर शेष आठ ब्लाकों से आई आवेदकों की सूचना पूर्ण नहीं हैं। अब तक जमा किए गए आवेदन पत्रों के मुताबिक पंचायत सहायक के एक पद के लिए 13 अभ्यर्थी दावेदार हैं। यूं तो इस पद के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट रखी गई है लेकिन आवेदकों में एमए सहित उच्च शिक्षा प्राप्त दावेदार शामिल हैं। पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए आवेदन उसी ग्राम पंचायत पर जमा करना है, जिस गांव का वह निवासी है। आवेदकों के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों के आधार पर बनी मेरिट के आधार ग्राम स्तरीय समिति करेगी।
ब्लाक स्तरीय समिति के द्वारा प्रेषित अभ्यर्थियों की सूची को जनपद स्तरीय समिति अनुमोदित करेगी। इस पद के लिए आवेदन ग्राम पंचायत, ब्लाक मुख्यालय, तहसील और जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में सीधे जमा करना था अथवा डाक से 17 अगस्त तक कार्यालयों में पहुंच जाएं। 17 अगस्त तक ब्लाकों से आने वाली सूची केवल दोहरीघाट ब्लाक से आ पाई है जबकि अन्य आठ ब्लाकों से आई आवेदकों की सूची अभी अपूर्ण है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कुल 710 आवेदन जमा किए गए थे। अब तक प्राप्त आवेदन पत्रों को देखते हुए पंचायत सहायक के एक पद के लिए 13 दावेदार हैं। इनमें से 16 दावेदारों को निराशा ही हाथ लगेगी।क्यूं कि चयन तो एक का ही होना है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अधिकारी घनश्याम सागर ने बताया कि पंचायत सहायक पद के लिए अब तक 8869 आवेदन आए हैं। इसमें दोहरीघाट ब्लाक की सूची पूर्ण है अन्य आठ ब्लाकों की सूची अभी अपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें