फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बत्ती गुल: करवटें बदल-बदल कर लोगों ने काटी रात, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही आई सामने; मिला ये आश्वासन

Sat, 04 May 2024 04:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: किसी तरह सप्लाई चालू कराई और लोकसभा चुनाव के बाद स्थायी समाधान का आश्वासन दिया। पहुंचे अधिकारियों को जमीन के मालिक ने कागजात दिखाए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने पहुंचे स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के नगर पालिका परिषद के वॉर्ड नंबर पांच सहादतपुर मुहल्ले के हजारों लोग शुक्रवार की रातभर बिजली कटौती से परेशान रहे। शनिवार की सुबह पहुंचे अधिकारियों ने सप्लाई चालू कराई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


दरअसल, सहादतपुरा मुहल्ले में ट्रांसफार्मर रखने के लिए नगर पालिका द्वारा बिजली निगम को जमीन दी जा चुकी है, वहां चबूतरा भी बनकर तैयार है। लेकिन बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते आज तक ट्रांसफार्मर चबूतरे पर नहीं रखा जा सका है। बीते पांच सालों से ट्रॉली पर रखकर बिजली सप्लाई की जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात ट्रांसफार्मर में का एक फेस खराब हो गया, जिससे मुहल्ले के दर्जनों घरों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी में लोग रातभर परेशान रहे। लोगों कहना है कि जिस व्यक्ति की जमीन में ट्रॉली ट्रांसफार्मर रखा हुआ है उसी के द्वारा कुछ गड़बड़ी करने से आपूर्ति बाधित हुई। सूचना पाकर शनिवार की सुबह सिटी मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडेय, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, बिजली निगम के एसडीओ जेई मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, मंत्री अमरेश कुमार सिंह, सुभाषचंद्र यादव, विपुल सिंह, विजय शंकर, बृजेश चौधरी, योगेंद्र प्रजापति, अभिषेक सिंह, रामप्रकाश सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट से जल्द ही समस्या के समाधान की मांग की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें