फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के फर्जी होने का आरोप लगाकर मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल में रविवार की देर शाम उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब मरीजों ने अस्पताल के चिकित्सक की डिग्री को फर्जी बताया। अस्पताल के एक चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवाओं को लेकर संदेह हुआ तो मरीजों ने चिकित्सक से उनकी डिग्री के बारे में पूछना शुरू किया। मरीजों का कहना था कि चिकित्सक के पास डॉक्टर की डिग्री सही नहीं है। वह फर्जी तरीके से अस्पताल खोलकर इलाज कर रहे हैं। हंगामा होता देख चिकित्सक और कर्मचारी अस्पताल में ताला बंद कर वहां से चले गए। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने आक्रोशित मरीजों को शांत कराया। जिसके बाद मरीजों ने इसकी सूचना सीएमओ को दी। इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन दुबे का कहना है कि गाजीपुर तिराहे के पास फर्जी तरीके से अस्पताल संचालित होने की शिकायत मिली है। सोमवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच में गलत पाए जाने पर अस्पताल को सील करने के साथ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। जिले में कहीं भी फर्जी तरीके से अस्पताल, नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालित पाया जाएगा, संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें