फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुरहट रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। मऊ-शाहगंज रेलमार्ग स्थित खुरहट रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव ना होने के कारण काफी समस्या उठानी पड़ रही है। जबकि क्षेत्र के लोगों को अन्य प्रदेशों के लिए यात्रा करने के लिए मऊ या मोहम्मदाबाद रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ना पड़ता है। काफी संख्या में क्षेत्र के लोग हर रोज मुंबई, सूरत, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों के लिए यात्रा करते है। लोगों ने यहां से गुजरने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग की है।
विज्ञापन

खुरहट रेलवे स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेनें जैसे गोदान एक्सप्रेस, उत्सर्ग एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस सहित साबरमती एक्सप्रेस, गरीब नवाज, सरजु यमुना एक्सप्रेस आदि ट्रेनों का आवागमन होता है। ऐसे में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव ना होने से खुरहट के साथ साथ आसपास के इलाकों के यात्रियों को 10 किमी दूर मुहम्मदाबाद गोहना या 15 किमी दूर मऊ जंक्शन से एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ने के लिए जाना पड़ता है।
कोरोना संक्रमण काल में बलिया शाहगंज रेल मार्ग पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के बंद होने के कारण लोगों को प्राइवेट साधनों या सवारी वाहनों से ही मऊ जंक्शन या मुहम्मदाबाद गोहना स्टेशन से एक्सप्रेस ट्रेनों पकड़ने जाना पड़ता है। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के बाबत कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लगाये ग्रामीणों के द्वारा विभागीय उच्चाधिकारों को अवगत कराया गया। अनिल राय, शशिभूषण सिंह, संजय पांडेय तथा विनोद श्रीवास्तव का कहना है कि विभागीय उदासीनता के कारण यात्रियों को यात्रा करने के लिया काफी फजीहत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें