दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के फरसरा खुर्द निवासी मोनिका राय की तहरीर पर पुलिस ने बिना जानकारी 5.88 लाख का लोन पास कर खाते से निकालने के मामले में मैनेजर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आरोप है कि बिना खाताधारक की जानकारी के बैंक ने 5,88,609 रुपये का लोन पास करके निकाल लिया गया है। मोनिका राय का गोरखपुर के बड़हलगंज की एचडीएफसी बैंक की शाखा में खाता है। कुछ दिन पहले पति के मोबाइल पर बैंक से लोन की ईएमआई जमा करने के लिए फोन आया। उस समय मजाक और साइबर ठगी की कोशिश समझकर टाल दिया। छह दिन पहले फिर ईएमआई जमा करने के लिए फोन आया तो, पति तत्काल बैंक पहुंचे। खाता का स्टेटमेंट देखा तो 17 मई 2025 को उनके खाता से एक ही दिन में 2,50,000, 90000 और 2,48,609 रुपये कुल 5,88,609 रुपये बैंक ने किसी अंजान व्यक्ति के नाम से लोन पास कर दिया। बिना जानकारी के अज्ञात व्यक्ति को बैंक खातों में पूरा पैसा भेज दिया गया। बैंक से विषय में पूछने पर किसी ने कुछ जानकारी नहीं दी। उनका कहना है कि इसके पहले कार्यरत बैंक मैनेजर ही इस विषय में बता सकते हैं।
कोट
मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इस मामले की जानकारी बड़हलगंज थाना को दी गई है, वहां भी जांच चल रही है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
राजकुमार सिंह,थानाध्यक्ष