फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : गांव की सरकार चुनने सुबह ही बूथों पर उमड़ी भीड़, मतदान के उत्साह के आगे कोरोना का डर गायब

Thu, 29 Apr 2021 11:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

जिले के 671 ग्राम पंचायतों में हो रहा है मतदान, बनाए गए हैं 2130 बूथ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मऊ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। जिले के 668 ग्राम प्रधान, 821 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 8409 ग्राम पंचायत सदस्य और 34 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू  हो गया है। गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह है। कई बूथों पर तो सात बजे के पहले यानी मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाता पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने उन्हें कतार में लगवाया। 

विज्ञापन


फतेहपुर मंडाव के बस्ती  गांव में बने मतदान केंद्र पर सुबह सवा सात बजे तक करीब 25 लोगों की कतार लग चुकी थी। यहां मतदान भी शुरू करा दिया गया था। इसी तरह रतनपुरा ब्लाक के बूथ संख्या 40, 41, 42 पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार देखने को मिली। घोसी ब्लाक  अहमदपुर असना गांव में उमड़ी भीड़् को नियंत्रित करने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने में पुलिस को पसीना आ गया। करीब 40 लोगों की कतार सुबह आठ बजे तक मतदान केंद्र पर लग गई। मझवारा मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ काफी ज्यादा नजर आई। रानीपुर ब्लाॅक के नासिरपुर  गांव में बूथ संख्या 33 पर 90 वर्षीय रामचन्द्र ने मतदान कर गांव की सरकार चुनने में अपना योगदान दिया। कहा कि मतदान जरूरी है। कोपागंज, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर और रतनपुर ब्लाक क्षेत्रों में भी शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है। 

विज्ञापन

 बूथ के बाहर बैठाने पर अभिकर्ता नाराज 
बड़रावं ब्लाॅक के सुल्तान पुर गांव में बने मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे जब अभिकर्ता पहुंचे तो उन्हें पुलिस के इन लोगों को बाहर कर दिया। यह कह दिया कि बाहर से ही वह अपना काम करें। इससे नाराज अभिकर्ताओं ने विरोध जताया। कहा कि इस तरह से तो धांधली करायी जा सकती है। आखिर वहां सही मतदाता आ रहे हैं या गलत इसकी पहचान कौन करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें