फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 24 घंटे में आग लगने से 14 किसानों की 25 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
मधुबन पुरा बंधुमल्ल गांव में गेंहू के खेत में लगी आग ।संवाद
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के तीन गांवों और मधुबन थाने के पूरा बंधुमल्ल में 24 घंटे में 1़4 किसानों की 25 बीघा से ज्यादा गेहूं की फसल जल गई। हाईटेंशन तार में शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से दोनों जगहों पर आग लगी थी। रविवार की रात दो बजे तेज हवा चलने के कारण हलधरपुर थाने के रतनपुरा, गाढ़ा और ताजपुर बारी की सीमा से गुजरे हाईटेंशन तार से चिंगारी गेहूं की फसल में गिर गई। देखते ही देखते खेत से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन

तीनों गांवों के सैकड़ों लोग पेड़ पौधे की टहनियां और पानी लेकर खेत में पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग लगने से रतनपुरा निवासी जनार्दन मौर्य, अवधेश सिंह, अच्युता मिश्रा, सुभाष राम, नन्हकू मौर्य, अवधेश मिश्रा, रविंद्र सिंह, गाढ़ा निवासी भोला सिंह, रविकांत, अनिल राम और ताजपुर बारी के शशीकांत की आठ बीघा गेहूं की फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने बताया कि यदि ग्रामीणों ने आग नहीं बुझाई होती तो, आसपास के करीब 100 बीघा से अधिक फसल जल गई होती। क मधुबन थाना क्षेत्र के पूरा बंधुमल्ल गांव में शनिवार की शाम अचानक गेहूं के खेत में आग लग गई थी। आग की चपेट में आकर दो किसानों की खड़ी फसल जल गई।
आग लगने से सुभाष और फारूक की 10 बिस्वा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। ग्राम प्रधान फरीद अहमद ने बताया कि ग्रामीणों की तत्परता से नुकसान टल गया। क्षेत्र में 25 बीघा से ज्यादा फसल जल गई है। ग्राम परमानंद पत्ती निवासी सुभाष चंद्र राय ने बताया कि इनकी भी डेढ़ बीघा गेहूं की फसल आग में जल कर नष्ट हो गई है।बताया कि।उन्होंने खेती के लिए लोन लिया था। इसी तरह से किसान रवि शंकर राय का कहना है कि उनका मुख्य आय का स्रोत खेती ही हैं।आग लगने की घटना में गेहूं जल गया।जबकि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से केसीसी का लोन कराया था।इस घटना के बाद अब कर्ज का बोझ अलग हो गया है। वहीं हलधरपुरथाना क्षेत्र के थलईपुर में रविवार की रात लगभग 1:40 बजे ट्रांसफाॅर्मर की चिंगारी से दो किसानों की 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने पेड़ की टहनियों और गन्ना उखाड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची थी तब तक परमानंद पट्टी निवासी सुभाष चंद्र राय की चार बीघे और मनीष राय की छह बीघे फसल जल गई। थलईपुर के दिलशादपुर मौजा में दोनों किसानों के खेत के पास ही ट्यूबवेल लगा है, जहां ट्रांसफाॅर्मर भी लगा है। सुभाष चंद्र राय ने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास लगभग 10 से 15 फीट के क्षेत्र में लगी गेहूं की फसल को एहतियात के तौर पर पहले ही काट दिया गया था। इसके बावजूद आग लग गई।
शिकायत के बाद भी नहीं बदले जर्जर तार, शॉर्ट सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग : वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के टड़वा जरगर गांव में रविवार को बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट होने से गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

घटना में दो किसानों की 2.1 बीघे गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें