फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बीएलओ को निलंबित करने का आदेश

विज्ञापन
नगर के डीएवी इंटर काॅलेज पर मतदेय स्थल के निरीक्षण के दौरान बीएलओ से पूछताछ करते डीएम प्रकाश बिंदु। - फोटो : mau
विज्ञापन
 जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने रविवार को डीसीएसकेपीजी कालेज, मुस्लिम इण्टर कालेज, डीएवी इण्टर कालेज, तालीमुद्दीन इण्टर कालेज सहित छह मतदान बूथों पर मतदान पंजीकरण के लिए लगाये गये केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान चार बीएलओ गैरहाजिर मिले जिन्हें निलंबित करने का आदेश दिया। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण मतदाता पंजीकरण पहली सितंबर से 31 अक्तूबर के अन्तर्गत, 23 सितंबर, 7 अक्टूबर, 14 अक्टूबर, 28 अक्टूबर को मतदान केन्द्रों पर पंजीकरण के लिए विशेष अभियान चल रहा है।   
विज्ञापन


निरीक्षण के समय डीसीएसकेपीजी काॅलेज पर तीन बीएलओ नीरज कुमार (सफाई कर्मी), सैफुल्ला (सहायक अध्यापक ), गौतम डीएवी इण्टर कालेज केन्द्र पर शशिबाला (सहायक अध्यापक), शाहिना खातून (सहायक ) अनुपस्थित मिले। जिसे देख जिलाधिकारी की भृकुटि तन गई। इसे गंभीरता से  लेते हुए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि सभी बीएलओ विशेष अभियान तिथि को केंद्र पर अवश्य उपस्थित रहें। लोगों का फार्म लें और उसका  पंजीकरण कराएं। अनुपस्थित मिलने पर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु ने  कहा कि इस अवधि में कोई भी नागरिक जनपद में निवास कर रहें हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हों तो अपना पंजीकरण मतदाता के रूप में अवश्य करायें। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को घर-घर जाकर शिफ्टेट मतदाता या शादी होने के बाद युवतियों के नाम, निधन के उपरान्त सूची में नाम हटाने तथा नये मतदाताओं का नाम जोडने के लिए फार्म भरवायें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी को अपने तहसील क्षेत्रों में बीएलओ की उपस्थिति चेक करने का निर्देश दिया। की गई कार्यवाही से जिला प्रशासन को अवगत कराने के निर्देश दिया।  मालूम हो कि इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी हंसराज यादव, जिला सूचना अधिकारी डा. जितेंद्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें