फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन दहन : कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नष्ट कराया 16.96 करोड़ रुपये का गांजा और चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑपरेशन दहन के तहत मऊ पुलिस ने सोमवार को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर सीज गांजा, चरस और डायजापाम नष्ट कराया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कुल कीमत 16 करोड़ 96 लाख 54 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि चार थानों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 करोड़ 55 लाख 69 हजार 500 रुपये कीमत का 33.11 क्विंटल अवैध गांजा, 40 लाख 68 हजार 500 रुपये कीमत का 16 किलो 274 ग्राम चरस और 16 हजार रुपये कीमत की 40 गोली डायजापाम जब्त की थी।
उन्होंने बताया कि मऊ कोतवाली पुलिस ने चार, घोसी कोतवाली पुलिस ने दो, दक्षिण टोला थाना पुलिस ने एक और कोपागंज थाना पुलिस ने एक मामले में कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी। वाहन चेकिंग के दौरान इन मामलों में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते 24 जुलाई को न्यायालय के आदेश के क्रम में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की ओर से इन मादक पदार्थों को नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें