फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगर पालिका में लागू होगी ई-ऑफिस प्रणाली, बोर्ड बैठक में मिल चुकी है मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को पारदर्शी, तेज और जवाबदेह बनाने के लिए ई-ऑफिस प्रणाली लागू करने की तैयारी शुरू हो गई है। गत दिनों आयोजित बोर्ड बैठक में इस योजना का प्रस्ताव सभासदों के समक्ष रखा गया था, जिस पर सभी की सहमति के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन

ई-ऑफिस लागू होने के बाद नगर पालिका में फाइलें मैन्युअल रूप से एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर नहीं जाएंगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित होगी। नई व्यवस्था के तहत डायरी और डिस्पैच शाखा से फाइलों की स्कैनिंग की जाएगी।
इसके बाद संबंधित शाखा, अधिकारी और उच्चाधिकारियों तक फाइलों की डिजिटल मूवमेंट होगी। खास बात यह होगी कि फाइल किस अधिकारी के पास है, कितने समय से लंबित है और किस स्तर पर अटकी हुई है, इसकी जानकारी सिस्टम में रियल टाइम उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

नपा प्रशासन के अनुसार, ई-ऑफिस प्रणाली में यह भी स्पष्ट रहेगा कि किसी फाइल को किस कारण से रोका गया, उसे अस्वीकृत क्यों किया गया और स्वीकृति देते समय क्या कारण दर्ज किया गया।
ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि ई-ऑफिस को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सॉफ्टवेयर से जोड़ा जाएगा। नपा की सभी शाखाओं की मैपिंग की जा रही है, ताकि यह तय हो सके कि कौन-सी फाइल किस शाखा और अधिकारी के पास जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया में हारट्रोन की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। ईओ ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली शुरू होने से कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।
इससे देरी और अनावश्यक दौड़-भाग पर अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि इसे प्रभावी रूप से लागू कराया जाएगा, जिससे कार्यों और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें