फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला स्विच बोर्ड दे रहा हादसों का दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के कई रिहायशी इलाकों में जर्जर विद्युत पोल तथा खुला स्वीच बोर्ड हादसों को दावत दे रहे हैं। आबादी के बीच स्थित पोल गिरे तो बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली विभाग के आला अधिकारी जानकर भी अनजान बने हुए हैं। शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। हादसों से बचाव के लिए जर्जर बिजली के खंभों को बदलने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है।
विज्ञापन

नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बेहतर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के लिए तीन डिवीजन बनाए गए हैं। बिजली विभाग की तरफ से हर माह उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली को लेकर खूब कवायद की जाती है। लेकिन बिजली समस्या को दुरुस्त करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
नगर के मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा, सहादतपुरा सहित कई जगहों पर खुले में स्विच बोर्ड खुले पड़े है। नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में तो बिजली आपूर्ति के लिए लगा स्विच बोर्ड तो बीते एक वर्ष से खुला पड़ा है। लापरवाही का आलम यह है सड़क किनारे लगे इस स्विच बोर्ड के पास बच्चे खेलते रहते हैं इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर मुहल्लेवासी दहशत में जी रहे हैं। इस संबंध में गोलू पांडेय, पिंटू प्रजापति, गुडलक, राहुल सिंह का कहना था कि विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें