मऊ । जिले में महिलाओं की सुविधा के लिए सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस डेस्क पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। थानों पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों को प्रमुखता से निपटाया जा रहा है। जिले के सभी 12 थानों में महिला हेल्प डेस्क पर पिछले तीन माह में 1101 शिकायतें आईं। इनमें से 1044 शिकायतों को पुलिस ने निपटा दिया। थानों पर महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली सभी शिकायतों को पुलिस सक्रियता से निपटा रही है।
सबसे कम कोपागंज थाने पर महज 13 शिकायतें आईं, इनमें से तीन को छोड़कर सभी निपटा दी गईं। रामपुर थाना में नवंबर से अब तक कुल महिला हेल्पडेस्क पर 49 मामले आए। इनमें से 48 मामलों का निपटारा पुलिस ने कर दिया। चिरैयाकोट थाने में पिछले तीन महीने में महिलाओ से संबंधित 85 शिकायतें आईं। इनमें से पुलिस ने सभी शिकायतों का निपटारा कर दिया।
सरायलखंसी थाने में महिला हेल्प डेस्क पर पिछले तीन महीने में महिला उत्पीड़न से संबंधित 76 मामले आए जिसमें 73 मामलों का निपटारा हो गया है जबकि तीन मामलों का निस्तारण नहीं किया गया है। दक्षिण टोला थाने में महिला हेल्प डेस्क में नवंबर से अब तक 96 मामले आए जिसमें 95 का निपटारा हो गया हैं। यहां केवल एक मामला लंबित है।
रानीपुर थाने पर महिला हेल्फ डेस्क अब तक कुल 40 प्राथना पत्र पड़े है जिसमे 32 का निपटारा हो गया है। मुहम्मदाबाद गोहना में आए सभी 96 शिकायतों का निपटारा पुलिस ने कर दिया है। हलधरपुर थाने पर हेल्प डेस्क में तीन माह में 101 प्रार्थना पत्रों में 96 का निपटारा हो गया हे। दोहरीघाट थाने में महिला हेल्पलाइन में नवंबर से अब तक 82 मामले आये जिसमे तीन को छोड़कर सभी मामलों का निपटारा पुलिस ने कर दिया। कोपागंज क्षेत्र में महिला हेल्पडेस्क पर कुल 13 शिकायतें आईं, इनमें तीन को छोड़कर बाकरी नौ निपटा दी गईं। मधुबन थाने में बीते तीन माह में आई 292 शिकायतों में 282 निपटा दी गईं।
केस -1 कोपागंज थाने के फतेहपुर निवासी शीला (बदला नाम) ने बताया कि उसका पड़ोसी राम नाथ सोहन के विवाद को लेकर उसे बात बात में परेशान करता था। थाने के महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता बरतते हुए त्वारित रूप से निपटा दिया।
केस -2 हलधरपुर के चटिया गांव की रेशमा ने बताया कि उसके नौकरी से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रह रहे ससुर अपनी संपत्ति से बेदखल करने की धमकी देते थे। महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत करने के बाद पुलिस ने उसकी समस्या सुलझा दिया।
मऊ में महिला अपराध के मामलों में जिले के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि थानों पर महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों को प्रमुखता से निपटाने के निर्देश हैं। हेल्प डेस्क पर आने वाली सभी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जाता है।