फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : खुला नाला बना हादसे का कारण..., खेलते वक्त गिरा मासूम, तड़पकर थम गईं सांसें; ढाई घंटे बाद मिली लाश

Mon, 30 Dec 2024 12:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News : मऊ के बड़ागांव मोहल्ल में मासूम की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर ये नाला खुला नहीं होता तो मासूम की जान बच जाती।
विज्ञापन
मऊ में हुए हादसे के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव मोहल्ले में सोमवार की सुबह घर से महज 20 मीटर की दूरी पर बने नाले में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर मासूम नाले में गिरा वहां करीब 25 से 30 मीटर तक नाले पर पटिया नहीं लगी थी।

विज्ञापन




नगर पंचायत घोसी के मुहल्ला के बड़ागांव निवासी अभय राजभर (ढाई साल) पुत्र शिवकुमार सोमवार की सुबह अपने घर के पास खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजन उसे खोजने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे बाद घर से 20 मीटर की दूरी पर नाले में कपड़ा उतराया देखने पर जब उसे निकाला गया। परिजन उसे घाेसी सीएचसी पर लेकर गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


घर के पास जिस नाले में बालक के डूबने से मौत होई, वह नाला एक किलोमीटर लंबा है। तीन फीट चौड़ा नाला करीब पांच से छह फीट गहरा है। मृतक तीन भाई था। बालक की मौत से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के समय उसके पिता घर से बाहर थे और मां घर के अंदर काम कर रही थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें