डीएम ने बताया कि इसी तरह शराब माफिया महमूद अहमद निवासी हकीकतपुरा, थाना-दक्षिण टोला, जनपद मऊ के कई दोपहिया व चार पहिया वाहन जब्त होंगे जिनकी कीमत 33.11 लाख है। इन तीनों आरोपियों से अनुमानित 2.79 करोड़ की संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी अपराधी को किसी भी प्रकार का संरक्षण देने वाले व्यक्ति अथवा उनसे संरक्षण पाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ेंः विधायक विजय मिश्र के दो करीबियों को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, रिश्तेदार के वाहनों को हड़पने का मामला