फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के काउंटर से उड़ाए एक लाख रुपए, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान से उचक्कों ने दिनदहाड़े काउंटर तोड़कर उसमें रखे एक लाख रुपए उड़ा दिए। दुकानदार अपने एक कर्मचारी को दुकान की जिम्मेदारी देकर घर खाना खाने गया था। इसी बीच वहां पहुंचे उचक्कों ने काउंटर तोड़कर रुपए उड़ा दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी बृजेश गुप्ता पुत्र नंदलाल की कोपागंज सीएचसी के पास त्रिदेव ट्रेडर्स नाम से बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। मंगलवार की दोपहर दो बजे करीब बृजेष अपने कर्मचारी को दुकान की जिम्मेदारी देकर घर खाना खाने चला गया। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो उचक्के दुकान पर आए। दोनों ने पहले तो दुकान में रखे सामानों का रेट जांचा। उसके बाद कर्मचारी से पीने के लिए पानी मांगा।
दुकान में पानी न होने के कारण कर्मचारी बाहर से पानी लेने के लिए निकला। इसी बीच दोनों ने दुकान के कांउटर का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे एक लाख रुपए उड़ा दिए। दोनों आसानी से मौके से भाग निकले। दुकान पर लौटने के बाद दुकान मालिक को इसकी जानकारी हुई। काउंटर तोड़ने और रुपए चुराने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पीड़ित ने शाम को थाने में घटना के संबंध में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें