जिले में रविवार को ट्रूनाट जांच रिपोर्ट में एक महिला संक्रमित मिली। इस नए मरीज के साथ जिले में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या तीन पहुंच गई है। तीनों मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा 166 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। वहीं 460 संदिग्ध मरीजों की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट मिली।इन दोनों जांच रिपोर्ट में कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला। वहीं ट्रूनॉट जांच में घोसी ब्लाक की एक महिला संक्रमित मिली। बताया कि नए मरीज से जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या तीन पहुंच गई है। वहीं कोरोना संक्रमण की पहली लहर से अब तक कुल मरीजों की संख्या का ग्राफ 9 हजार 30 पहुंच गया। इसमें 8 हजार 941 मरीज रिकवर हो चुके है। 86 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं वर्तमान में तीन सक्रिय मरीज है, जिनका उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है।